Friday, 06 November 2026 | Lucknow | 29°C

Dhanteras 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीं धनतेरस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Dhanteras 2026: मुख्यमंत्री ने कहा कि धनतेरस भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें आरोग्य, खुशहाली और संतुलित जीवन का संदेश देता है।
Bureau
Bureau News Desk
06 Nov 2026
11:33 AM
1 min read
Dhanteras 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीं धनतेरस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
धनतेरस पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
भगवान धन्वंतरि से की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना
धनतेरस जीवन-दृष्टि को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है
स्वस्थ शरीर सुखी, सार्थक और सक्रिय जीवन का आधार

Dhanteras 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान धन्वंतरि से प्रदेश के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनतेरस भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें आरोग्य, खुशहाली और संतुलित जीवन का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस का पर्व लोक-आस्था और भारतीय परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व भगवान धन्वंतरि की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। भारतीय संस्कृति में धन को केवल व्यक्तिगत संपत्ति नहीं, बल्कि लोकमंगल और समाज की समृद्धि का माध्यम माना गया है। धनतेरस इसी विचार को अपनाने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सुखी, सार्थक और सक्रिय जीवन का आधार है। परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति भी लोगों के अच्छे स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ यह पर्व प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और निरोगी जीवन अपनाने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही विकास के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को इसका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामना की कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से राज्य के हर रिवार में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि बनी रहे। धनतेरस का पर्व सभी के जीवन में प्रसन्नता, खुशहाली और नई उम्मीद लेकर आए तथा उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Dhanteras 2026 Dhanteras Wishes

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News