Monday, 12 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: CM योगी का नारी सशक्तीकरण पर जोर, बोलेः यूपी बना सामर्थ्य की नई पहचान

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की।
Bureau
Bureau News Desk
12 Oct 2026
02:11 PM
1 min read
UP News: CM योगी का नारी सशक्तीकरण पर जोर, बोलेः यूपी बना सामर्थ्य की नई पहचान
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सीएम योगी ने दिया नारी सशक्तीकरण का संदेश
यूपी में महिला पुलिस बल 44 हजार पार
2017 से पहले और अब के उत्तर प्रदेश की तुलना
महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति और सेफ सिटी परियोजना का किया जिक्र

UP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को उनके तप, त्याग तथा संकल्प से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी का जीवन हमें यह शिक्षाा देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी कठिन लक्ष्य भी आसानी से हासिल किया जा सकता है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने साल 2017 से पहले और अब के उत्तर प्रदेश की तुलना की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जाते थे, वहीं अब राज्य में नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण पर जोर दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि बीते साढ़े नौ सालों में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, तकनीक आधारित निगरानी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के जरिए महिलाओं के लिए राज्य में सुरक्षित वातावरण बनाने की कोशिश की गयी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा को मजबूत करने को मिशन शक्ति के पांच चरणों सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग जैसी पहलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यवस्था को मजबूत आधार मिला है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि 20 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के साथ ही यूपी पुलिस में महिला कर्मचारियों की संख्या दस हजार से बढ़ाकर 44 हजार कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के तहत लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर तीन महिला पीएसी बटालियनों के गठन का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाओं की  सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर यूपी सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों के जरिए ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Explore Related Topics

Sharadiya Navratri 2026 Yogi Adityanath Women Empowerment

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News