ईरान-इजराइल तनाव के बीच कच्चा तेल हुआ $110 पार, भारतीय कॉर्पोरेट की डबल डिजिट कमाई पर संकट

ईरान-इजराइल तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $110 पार, India Inc. की कमाई पर असर। जानिए किन सेक्टरों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा दबाव और GDP पर क्या होगा प्रभाव।

ईरान-इजराइल तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था और कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है। जिस तिमाही में India Inc. की कमाई में सुधार की उम्मीद जताई जा रही थी, उसी दौरान बढ़ती लागत और वैश्विक अनिश्चितता ने मुनाफे के अनुमान पर दबाव बढ़ा दिया है।

 

कमाई के अनुमान पर दबाव, कटौती की आशंका: वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी Q4 के नतीजों का ऐलान शुरू हो चुका है। आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 9 अप्रैल को अपने नतीजे घोषित करेगी।  विश्लेषकों का मानना है कि इस तिमाही से रिकवरी की शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव ने कॉर्पोरेट कमाई के अनुमानों को कमजोर कर दिया है।

 

एक प्राइवेट कंपनी के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट के अनुसार, अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं और गैस की उपलब्धता पर पाबंदियां जारी रहती हैं, तो कमाई में कटौती का एक और दौर आ सकता है। खासतौर पर आयात-निर्भर और तेल-आधारित सेक्टर ज्यादा प्रभावित होंगे।

 

क्या होता है India Inc. - India Inc. शब्द का इस्तेमाल देश के संगठित कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए किया जाता है। इसमें बड़े औद्योगिक समूहों के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां शामिल होती हैं। इनका देश की नॉमिनल जीडीपी में लगभग 60 प्रतिशत योगदान माना जाता है।

 

तेल महंगा, लागत बढ़ी - मार्जिन पर असर: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का सीधा असर उन उद्योगों पर पड़ता है, जिनका उत्पादन पेट्रोलियम उत्पादों पर आधारित है।

  • पेंट, प्लास्टिक, केमिकल और लुब्रिकेंट उद्योगों की लागत बढ़ेगी
  • कंपनियों के ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव पड़ेगा
  • बढ़ी हुई लागत तुरंत ग्राहकों पर डालना संभव नहीं होता

इसके अलावा, तेल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स लागत भी बढ़ती है, जिससे व्यापक महंगाई का दबाव बनता है।

 

मांग और GDP पर संभावित असर - विशेषज्ञों के अनुसार, अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक 110 डॉलर के आसपास बनी रहती हैं, तो:

  • भारत की GDP वृद्धि दर 7% के अनुमान से गिरकर 6% से नीचे आ सकती है
  • महंगाई बढ़ने से उपभोक्ता खर्च घट सकता है
  • FMCG और ऑटो सेक्टर में मांग कमजोर हो सकती है

 

लंबे समय तक तनाव जारी रहने की स्थिति में Nifty-50 कंपनियों की कमाई में करीब 4% तक गिरावट की आशंका जताई गई है।

 

किन सेक्टरों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर - ऊर्जा-आधारित और आयात-निर्भर सेक्टरों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

एक कंपनी के रिसर्च हेड ने कहा की, फर्टिलाइजर, केमिकल, सिरेमिक, पेंट, कांच और टायर सेक्टर पर LNG/LPG की कमी और इनपुट लागत में वृद्धि का भारी दबाव है। ऑटो और एविएशन सेक्टर भी ईंधन महंगा होने से प्रभावित हो रहे हैं।

इसके अलावा:

IT सेक्टर में वैश्विक अनिश्चितता के कारण ऑर्डर में देरी,

लॉजिस्टिक्स और तेल विपणन कंपनियों पर लागत का दबाव,

रत्न और आभूषण जैसे निर्यात-आधारित सेक्टरों में मंदी,

हालांकि, अपस्ट्रीम ऑयल और रक्षा क्षेत्र अपेक्षाकृत स्थिर बने हुए हैं।


 

टैग्स :  Iran Israel War, Crude Oil 110 dollar, India Inc earnings, Indian economy impact, oil price impact India, GDP slowdown, sectors affected oil price

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

भारत और अमेरिका अच्छे साझेदार, भरोसे और साथ मिलकर आगे बढ़ रहे दोनों देश: पीयूष गोयल
अगले 5-7 दिनों में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
1 मई से गैस सिलेंडर होंगे महंगे? जाने नए बुकिंग नियम
यूपी–जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय, अगस्त में 200 जापानी सीईओ संग दौरे का प्रस्ताव
जापान में यूपी की बड़ी पहल: यामानाशी के साथ ग्रीन हाइड्रोजन पर ऐतिहासिक समझौता
मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट्स का 1,700 करोड़ पर निजी क्रेडिट फंड का पहला क्लोज हुआ संपन्न
यूपी में निवेश बढ़ाने को तैयार कनाडा के उद्यमी, सीएम योगी से की मुलाकात
उद्योग जगत बोला, सीएम योगी के नेतृत्व में बदला प्रदेश का सिस्टम
योगी सरकार की पहल से 2026 में होगा अत्याधुनिक सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम का शुभारंभ