लखनऊ में पत्नी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति ने खाया जहर - अस्पताल में भर्ती

आजाद नगर में हुई वारदात, बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज; पुलिस जांच जारी।

 

राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर में सोमवार दोपहर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सीय परीक्षण में आशंका जताई गई कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

पुलिस के मुताबिक, आजाद नगर निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (55) और उनकी पत्नी मोनिका सिंह (47) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान जितेंद्र ने कथित रूप से पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोनिका सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर के एक कमरे में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

 

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। डॉक्टरों ने आशंका जताई कि उसने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

मृतका के बड़े बेटे अंशुमान सिंह की शिकायत पर माल थाने में आरोपी जितेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था।

 


एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन

 

डीसीपी नॉर्थ ट्विंकल जैन ने बताया कि सोमवार दोपहर माल थाने पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बेटे की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।


 

टैग्स :  लखनऊ, हत्या, आजाद नगर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

झील में नहाने उतरा मजदूर लापता, किनारे मिले कपड़े और मोबाइल
बहन को फोन कर बताई प्रताड़ना, अगले दिन लापता हुई नवविवाहिता - 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
2027 चुनाव से पहले सपा को मिला नए सामाजिक संगठनों का समर्थन, ये बनी वजह
मोबाइल चोरी के बाद ऐसे खाली कर देते थे बैंक खाते, लखनऊ में 5 शातिर गिरफ्तार
CCTV फुटेज के बावजूद नहीं मिला सुराग, चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में चोरी की नई वारदात
लखनऊ में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन, उपमुख्यमंत्री आवास पहुंचकर किया घेराव
बच्चे को साथ लेकर मिलने पहुंचे, फिर प्रोफेसर की हत्या; न्यू अशोक नगर केस में दंपती गिरफ्तार
भारत बना एशिया का चैंपियन, मुख्यमंत्री योगी ने इन 5 खिलाड़ियों की विशेष सराहना की
यूपी में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 जिलों के 140 हॉटस्पॉट 12 जून को होंगे बाल श्रम मुक्त घोषित