Thursday, 26 November 2026 | Lucknow | 29°C

Rinku Singh Wedding: सांसद प्रिया सरोज संग सात फेरे लेंगे रिंकू सिंह, PM मोदी से लेकर शाहरुख खान तक को न्योता

Rinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का जश्न 3 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। होटल रमाडा में मेहंदी, पूजा और अन्य पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 4 दिसंबर को दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे।
Bureau
Bureau News Desk
26 Nov 2026
12:06 PM
1 min read
Rinku Singh Wedding: सांसद प्रिया सरोज संग सात फेरे लेंगे रिंकू सिंह, PM मोदी से लेकर शाहरुख खान तक को न्योता
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
3 दिसंबर से शुरू होंगी शादी की रस्में
क्रिकेट और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
मेहमानों के लिए शाकाहारी पकवान और बनारसी परिधान
8 जून को हुई थी रिंकू और प्रिया की सगाई

Rinku Singh Wedding: भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह जल्द ही जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। रिंकू सिंह 4 दिसंबर को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इस हाई-प्रोफाइल शादी समारोह का आयोजन लखनऊ के होटल रमाडा में किया जाएगा। शादी में राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इस खास मौके पर करीब दो हजार मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान जैसे नाम शामिल हैं।

3 दिसंबर से रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का जश्न शुरू हो जाएगा। होटल रमाडा में मेहंदी, पूजा और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 4 दिसंबर को दोनों विवाह के बंधन में बंधेंगे। प्रिया सरोज की ओर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को शादी का निमंत्रण भेजा गया है। उनके पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ समारोह में पहुंचने की संभावना है। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी आमंत्रित किया गया है।

किक्रेटर रिंकू सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शादी का न्योता भेजा है। साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव, किंजरापु राम मोहन नायडू और कमलेश पासवान सहित आठ से दस केंद्रीय मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। करीब 90 सांसदों और विधायकों को भी निमंत्रण भेजा गया है। राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है।

priya saroj1.jpg

शादी समारोह में क्रिकेट जगत के कई बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं। रिंकू सिंह के क्रिकेटर दोस्तों के पहुंचने का सिलसिला 3 दिसंबर से शुरू होगा। भुवनेश्वर कुमार, तिलक वर्मा, सुरेश रैना, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह, पीयूष चावला और कुलदीप यादव सहित कई खिलाड़ियों को निमंत्रण दिया गया है।इसके अलावा भोजपुरी कलाकार समर सिंह और फिल्म जगत की अन्य हस्तियों के भी समारोह में पहुंचने की उम्मीद है। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को भी न्योता भेजे जाने से इस शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शादी की तैयारियों में मेहमानों के खानपान और पहनावे का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समारोह में पूरी तरह शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा। मेहमानों के लिए सूप से लेकर डेजर्ट तक कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की जाएगी। प्रिया सरोज ने अपनी शादी के लिए दिल्ली और लखनऊ से परिधानों की खरीदारी की है। उनके कलेक्शन में बनारस की प्रसिद्ध बनारसी साड़ियां भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून को लखनऊ के पांच सितारा होटल सेंट्रम में हुई थी। समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। सगाई समारोह में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल सहित कई क्रिकेट हस्तियां शामिल हुई थीं।  

Explore Related Topics

Rinku Singh Wedding Rinku Singh Marriage Priya Saroj Wedding

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News