संभल में बुलडोजर एक्शन: तालाब पर बनी अवैध मस्जिद ध्वस्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Sambhal News: संभल में प्रशासन ने सरकारी ज़मीन पर बनी अवैध मस्जिद पर बुलडोजर चलाते हुए बड़ा कदम उठाया। कार्रवाई के दौरान इलाके को छावनी में बदलकर भारी पुलिस बल और ड्रोन निगरानी तैनात की गई।


>संभल, उत्तर प्रदेश। सरकारी ज़मीन पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख जारी है। रविवार को संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव राया बुजुर्ग में तालाब पर बनी अवैध मस्जिद को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल, पीएसी और ड्रोन निगरानी की व्यवस्था की गई।


>प्रशासन के अनुसार, यह मस्जिद करीब 10 साल पहले बिना अनुमति के ग्राम सभा की ज़मीन पर बनाई गई थी। भूमि सर्वेक्षण में स्पष्ट हुआ कि यह तालाब की जमीन है, जिस पर किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित है। इसी आधार पर 30 दिन पहले मस्जिद कमेटी को नोटिस दिया गया था। समय सीमा पूरी होने के बावजूद मस्जिद नहीं हटाई गई, जिसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


>जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया के अनुसार अवैध निर्माणों के खिलाफ जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। तालाब की जमीन पर बनी इस मस्जिद से जलभराव की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी, इसलिए इसे हटाना अनिवार्य था।


>संभल एसपी केके बिश्नोई ने कहा कि मस्जिद कमेटी को पर्याप्त समय और नोटिस दिया गया था। लेकिन समयसीमा समाप्त होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर प्रशासन ने स्वयं ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

संभल में जामा मस्जिद के पास अवैध कब्जे की हुई 22 दुकानों को नोटिस
संभल के इस क्षेत्र में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने प्रशासनिक कार्रवाई पर लगाई रोक
संभल में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी याचिका की खारिज
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बुलडोजर की गड़गड़ाहट से हिला सियासी बाग - संभल में सपा विधायक का अवैध कब्जा ढहा
संभल में हिंदुओं का पलायन, बेटियों की अस्मिता पर हमले और दंगों की काली कहानी
संभल की रिपोर्ट पर महंत राजू दास का तीखा वार: हिंदू ही घट रहे, बंट रहे और कट रहे हैं
संभल रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा 450 पन्नों ने दी डेमोग्राफी बदलाव की गवाही
संभल से गरजे योगी: दंगाइयों को नहीं मिलेगी माफी, अब महाकाल का न्याय करेगा हिसाब