बुलडोजर की गड़गड़ाहट से हिला सियासी बाग - संभल में सपा विधायक का अवैध कब्जा ढहा

Sambhal News: संभल में गड़गड़ाए बुलडोजर के पहिए और ढह गया सपा विधायक इकबाल महमूद का अवैध साम्राज्य। सरकारी जमीन पर बना बाग मिनटों में मलबे में हुआ तब्दील तो इलाके में सियासी हलचल हो गई तेज।


>उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ने राजनीति और कानून की सुर्खियाँ बटोर ली हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक इकबाल महमूद के बाग में पिछले कई सालों से जारी अवैध कब्जा अब समाप्त हो गया है। शनिवार, 6 सितंबर 2025 को राजस्व, सिंचाई और वन विभाग की संयुक्त टीम ने संभल के मंडल गांव में सख्ती से बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया।


>प्रशासन ने विशेष रूप से गाटा संख्या 222 और 198 पर दर्ज जमीन को कब्जा मुक्त किया, जो लंबे समय से अवैध रूप से सपा विधायक इकबाल महमूद समेत उनके परिवार के नाम पर कब्जा किया गया था। साथ ही गाटा संख्या 221, जो सरकारी बंजर भूमि थी, उसे भी निजी बाग में तब्दील कर दिया गया था।


>निरीक्षण के दौरान पता चला कि सरकारी जमीन पर चारदीवारी बनाकर कब्जा किया गया था। वन विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर कटहल के अवैध रूप से काटे गए पेड़ की पुष्टि की। वन अधिकारी मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि पेड़ काटने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।


>केंद्र ने यह भी बताया कि नापजोख कर सीमांकन के बाद जमीन को फिर से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी भी तरह का अतिक्रमण असंभव हो।


>स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस अवैध कब्जे के खिलाफ कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कार्रवाई आज जाकर संभव हो सकी। इस कदम से संभल में हलचल मच गई है क्योंकि यह मामला सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री से जुड़ा बताया जा रहा है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

संभल में जामा मस्जिद के पास अवैध कब्जे की हुई 22 दुकानों को नोटिस
संभल के इस क्षेत्र में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने प्रशासनिक कार्रवाई पर लगाई रोक
संभल में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी याचिका की खारिज
संभल में बुलडोजर एक्शन: तालाब पर बनी अवैध मस्जिद ध्वस्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
संभल में हिंदुओं का पलायन, बेटियों की अस्मिता पर हमले और दंगों की काली कहानी
संभल की रिपोर्ट पर महंत राजू दास का तीखा वार: हिंदू ही घट रहे, बंट रहे और कट रहे हैं
संभल रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा 450 पन्नों ने दी डेमोग्राफी बदलाव की गवाही
संभल से गरजे योगी: दंगाइयों को नहीं मिलेगी माफी, अब महाकाल का न्याय करेगा हिसाब