>संभल में जामा मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन की जांच में नॉन जेड-ए श्रेणी की भूमि पर पूर्ण रूप से कब्जा पाए जाने की पुष्टि हुई है।
>जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि कब्जे की शिकायत मिलने के बाद भूमि की पैमाइश कराई गई, जिसमें कब्रिस्तान की जमीन पर 100 प्रतिशत कब्जा पाया गया। जांच के अनुसार, कुल 22 दुकानें और मकान अवैध रूप से निर्मित पाए गए हैं। प्रशासन की ओर से सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा और निर्धारित समय सीमा दी जाएगी।
>जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पैमाइश में कब्जा सही पाया गया है और यदि निर्धारित अवधि में वैध दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए, तो नियमानुसार भूमि खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा, जमीन की पैमाइश में अवैध कब्जा प्रमाणित हुआ है। सभी को नोटिस देकर जवाब का अवसर दिया जाएगा। स्थानीय दुकानदारों ने पैमाइश पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें