संभल में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी याचिका की खारिज

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग को खारिज कर ट्रायल कोर्ट में अपील करने का दिया निर्देश


>इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में मस्जिद और तालाब की सरकारी जमीन पर बने अन्य अवैध निर्माण के मामले में मस्जिद कमेटी को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने मस्जिद शरीफ गोसुलबारा रावां बुजुर्ग और उसके मुतवल्ली मिंजर की ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने मस्जिद पक्ष को ट्रायल कोर्ट में अपील करने की सलाह दी और अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया।


>याचिका में मस्जिद, बारात घर और अस्पताल के खिलाफ पारित ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी। मस्जिद कमेटी की ओर से अधिवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी और शशांक श्री त्रिपाठी ने पक्ष रखा। उनका दावा था कि बिना ध्वस्तीकरण आदेश के ही कार्रवाई शुरू की गई, जिससे बड़ी घटना या विवाद की आशंका थी।


>संभल प्रशासन ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरे के दिन अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की, जिसमें बारात घर को ध्वस्त किया गया। मस्जिद का भी कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर होने का दावा किया गया। मस्जिद कमेटी ने कार्रवाई के दौरान हुई भीड़ और संभावित हादसे को लेकर चिंता जताई, लेकिन प्रशासन ने इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत किया।


>राज्य सरकार की ओर से चीफ स्टैंडिंग काउंसिल जे एन मौर्या और स्टैंडिंग काउंसिल आशीष मोहन श्रीवास्तव ने कोर्ट में तर्क दिया कि संबंधित जमीन सरकारी और तालाब की है, और अवैध निर्माण पर कार्रवाई पूरी तरह वैध है। हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी की याचिका को निस्तारित करते हुए आगे की कार्रवाई निचली अदालत को सौंप दी।


>मस्जिद कमेटी ने प्रदेश सरकार, डीएम व एसपी संभल, एडीएम, तहसीलदार और ग्राम सभा को पक्षकार बनाया था। कोर्ट ने किसी भी तरह के अंतरिम आदेश को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट किया कि आगे की कानूनी प्रक्रिया ट्रायल कोर्ट में पूरी की जाएगी।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

संभल में जामा मस्जिद के पास अवैध कब्जे की हुई 22 दुकानों को नोटिस
संभल के इस क्षेत्र में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने प्रशासनिक कार्रवाई पर लगाई रोक
संभल में बुलडोजर एक्शन: तालाब पर बनी अवैध मस्जिद ध्वस्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बुलडोजर की गड़गड़ाहट से हिला सियासी बाग - संभल में सपा विधायक का अवैध कब्जा ढहा
संभल में हिंदुओं का पलायन, बेटियों की अस्मिता पर हमले और दंगों की काली कहानी
संभल की रिपोर्ट पर महंत राजू दास का तीखा वार: हिंदू ही घट रहे, बंट रहे और कट रहे हैं
संभल रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा 450 पन्नों ने दी डेमोग्राफी बदलाव की गवाही
संभल से गरजे योगी: दंगाइयों को नहीं मिलेगी माफी, अब महाकाल का न्याय करेगा हिसाब