संभल में हिंदुओं का पलायन, बेटियों की अस्मिता पर हमले और दंगों की काली कहानी

संभल की गलियों में आज भी एक खौफनाक सन्नाटा पसरा है। कभी 45% रही हिंदू आबादी अब गुमनाम सी हो गई है। जांच रिपोर्ट ने उन दर्दनाक सचों को उजागर किया है, जिनमें बेटियों की अस्मिता पर हमले, लव-जिहाद, दंगे और लूटपाट ने हजारों परिवारों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर दिया।


>कभी सांप्रदायिक सौहार्द के नाम पर पहचाने जाने वाले संभल का सच बेहद भयावह है। न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट ने इस जिले की उन दर्दनाक परतों को उजागर किया है, जिनमें हिंदू परिवारों के पलायन, युवतियों के उत्पीड़न, लव-जिहाद, जबरन निकाह, लूटपाट और दंगों का काला सच सामने आया है।


>जांच रिपोर्ट के अनुसार आजादी के समय संभल में हिंदुओं की आबादी करीब 45% थी, लेकिन 2011 की जनगणना में यह घटकर मात्र 22% रह गई। सूत्रों के मुताबिक मौजूदा समय में यह संख्या और भी कम होकर लगभग 15% तक सिमट गई है। रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि हिंसा, दंगों और बेटियों पर हमलों की वजह से परिवारों को संभल छोड़ना पड़ा।


>जांच आयोग ने स्वीकार किया है कि हिंदू परिवारों की बेटियों को निशाना बनाया गया। उन्हें अगवा कर दुष्कर्म, जबरन निकाह और धर्मांतरण जैसे मामलों का सामना करना पड़ा। समाज को चिढ़ाने और भय का माहौल बनाने के लिए मुस्लिम युवकों की ओर से भव्य दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया जाता था। कई पीड़ित परिवार आज भी भय के कारण अपनी पीड़ा खुलकर नहीं बता पाते।


>खौफनाक घटनाओं की परतें


    >
  • 2013-14 का मामला: एक पंजाबी परिवार की एमबीए कर चुकी बेटी को लव-जिहाद का शिकार बनाया गया। निकाह के बाद उसका नाम बदलकर सिदरा रख दिया गया और बड़े पैमाने पर वलीमा का आयोजन किया गया।

  • 2005 की हत्या: एक मकान मालिक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने एक हिंदू परिवार की बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया था।

  • 1978 का दंगा: बनवारी लाल गोयल को मुसलमानों ने बेरहमी से मार डाला। पहले उनके हाथ-पैर काटे गए और फिर गला रेत दिया गया। इस घटना के बाद रस्तोगी समुदाय के कई परिवारों ने संभल से पलायन कर दिया।


>संभल का नाम आतंकी संगठनों से भी जुड़ चुका है। रिपोर्ट में बताया गया कि अलकायदा, हिजबुल मुजाहिदीन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से यहां के कई युवक जुड़े रहे। इनमें मौलाना आसिम उमर और शाहरुख जैसे नाम शामिल हैं, जो सीधे वैश्विक आतंकी नेटवर्क का हिस्सा बने।


>जांच आयोग ने स्पष्ट कहा है कि संभल में कभी वास्तविक सांप्रदायिक सद्भाव नहीं रहा। सब दिखावटी था। आयोग ने इस भयावह स्थिति का गहन शोध कर वास्तविक आकलन करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की सिफारिश की है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

संभल में जामा मस्जिद के पास अवैध कब्जे की हुई 22 दुकानों को नोटिस
संभल के इस क्षेत्र में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने प्रशासनिक कार्रवाई पर लगाई रोक
संभल में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी याचिका की खारिज
संभल में बुलडोजर एक्शन: तालाब पर बनी अवैध मस्जिद ध्वस्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बुलडोजर की गड़गड़ाहट से हिला सियासी बाग - संभल में सपा विधायक का अवैध कब्जा ढहा
संभल की रिपोर्ट पर महंत राजू दास का तीखा वार: हिंदू ही घट रहे, बंट रहे और कट रहे हैं
संभल रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा 450 पन्नों ने दी डेमोग्राफी बदलाव की गवाही
संभल से गरजे योगी: दंगाइयों को नहीं मिलेगी माफी, अब महाकाल का न्याय करेगा हिसाब