दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी पंकज धामा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पंकज धामा योगा एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ सहयात्रियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने पंकज धामा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़े - दिल्ली में अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा फ्यूल, नवंबर से पार्किंग शुल्क भी होगा दोगुना
घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
यह खबर भी पढ़े - जंगलों में उगाकर दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच रहा था गांजा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पंकज धामा के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर हमलावरों को हटाने और घायल युवक को बचाने का प्रयास करता नजर आता है। वीडियो में यह भी दिखाई देता है कि घटना के बाद आरोपित जल्दबाजी में ट्रेन में सवार होकर वहां से चले जाते हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें