Raja Bhaiya Statement: कुंडा विधायक और यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सनातन धर्म और हिंदू एकजुटता को लेकर बड़ा बयान दिया है। कुंडा विधायक राजा भैया ने हिंदू समाज को एकजुट रहने की नसीहत दी और कहा कि जब कोई मुसलमान इस्लाम की बात करता है तो पूरा समाज समर्थन में खड़ा रहता है। लेकिन जब हिंदू सनातन धर्म और हिंदुत्व की बात होती है तो अपने ही लोग उसका विरोध करने लगते हैं।
कुंडा विधायक राजा भैया उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र स्थित गौरी गांव में आयोजित शिवदीप शिव महापुराण कथा में शामिल होने पहुंचे थे। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन धर्म और हिंदुत्व एकजुटता पर विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में ऐसी मानसिकता देखने को मिलती है, जहां सनातन की बात करने वाले को ही निशाना बनाया जाता है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वे खुद को बड़ा हिंदू समझते हैं और दूसरों को हिंदुत्व का पाठ पढ़ाने लगते हैं। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने हिंदू समाज से इस तरह की सोच से दूर रहने और आपसी मतभेद भूल एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के बिना भारत और भारत के बिना हिंदुत्व की कल्पना संभव नहीं है। भारत का संवैधानिक स्वरूप हिंदू बहुसंख्यक समाज से जुड़ा हुआ है।
इस अवसर पर दिल्ली सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवान शिव, श्रीराम और सनातन परंपरा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। मनोज तिवारी के भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों के जरिए श्रद्धालुओं को निर्मल मन से भगवान शिव की आराधना करने का संदेश दिया।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें