Khargone Earthquake: मध्य प्रदेश के खरगोन जनपद में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी। खरगोन में सुबह अचानक भूकंप के तेज झटकों के चलते लोग घबरा गये और अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई और इसकी गहराई जमीन से लगभग दस किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। फिलहाल भूकंप के चलते किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है।
भूकंप के झटकों के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 18 अक्टूबर 2026 को एमपी के खरगोन जनपद में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। उस दौरान भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 दर्ज हुई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र खरगोन क्षेत्र था और इसकी गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थी।

भूकंप आने पर क्या करें और क्या न करें?
भूकंप के दौरान बिल्कुल घबराये नहीं बल्कि शांत रहकर बचने के उपाय करें।
तेज झटके महसूस होने पर मजबूत लकड़ी के मेंज के नीचे सिर को हाथों से ढककर बैठ जाएं और सबकुछ ठीक होने तक वहीं रूके।
अगर बिल्डिंग में रहते हैं तो भूकंप के झटके खत्म होने के बाद सीढ़ियों के जरिए बाहर निकलें, लिफ्ट का उपयोग कतई न करें। झटकों के दौरान इमारतों, पेड़ों, दीवारों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
अगर भूकंप के दौरान वाहन चला रहे है तो किसी सुरक्षित स्थान पर रोककर अंदर ही रहें।
भूकंप के दौरान कभी भी क्षतिग्रस्त इमारतों के पास न खड़े हों।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें