सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एक वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में पुलिस अधिकारी लोगों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सिलेंडर को लेकर स्टॉक में कोई कमी नहीं है , इसलिए लोग निर्धारित दर से अधिक भुगतान न करें।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह या दबाव में न आएं। प्रशासन के अनुसार चुन्नीगंज समेत जिन स्थानों पर पहले सिलेंडरों का वितरण होता था, वहां अगले दिन सुबह से वितरण पूर्व की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगा।
वीडियो में पुलिस बल की मौजूदगी और अधिकारियों के आश्वासन के माध्यम से लोगों को स्थिति सामान्य होने का संदेश देने का प्रयास किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, हालांकि लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह का हिस्सा न बनें।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें