वाराणसी में दालमंडी चौड़ीकरण के लिए छह मस्जिदें हटाने की हो गयी तैयारी, प्रशासन ने तेज की प्रक्रिया

काशी विश्वनाथ धाम तक सुगम मार्ग बनाने की योजना के तहत प्रशासन और मस्जिद कमेटियों के बीच बातचीत जारी, 31 मई तक स्थल खाली कराने का दावा।

 

वाराणसी। शहर के प्रमुख व्यापारिक और संवेदनशील इलाकों में शामिल दालमंडी में चौड़ीकरण और सौंदरीकरण परियोजना को लेकर प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। काशी विश्वनाथ धाम तक सुगम मार्ग तैयार करने की योजना के तहत अब छह मस्जिदों को भी परियोजना की जद में चिन्हित किया गया है। 

 

दालमंडी क्षेत्र में चल रही इस परियोजना के तहत 180 से अधिक मकान और दुकानों को चिन्हित किया गया था। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अब तक 105 से अधिक मकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि परियोजना को तय समयसीमा में पूरा करने के लिए शेष स्थलों को भी जल्द खाली कराया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इन धार्मिक स्थलों के विस्थापन को लेकर संबंधित मुतवल्लियों और मस्जिद कमेटियों से लगातार बातचीत की जा रही है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन छह मस्जिदों को चौड़ीकरण की जद में लाया गया है, उनमें लंगड़ा हाफिज मस्जिद, करीमुल्ला बेग मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद, निसारन मस्जिद, अली रजा मस्जिद और रंगीले शाह मस्जिद शामिल हैं। प्रशासन इन मस्जिदों के विस्थापन को लेकर संबंधित कमेटियों के साथ सहमति बनाने का प्रयास कर रहा है। अधिकारियों का दावा है कि अगले कुछ दिनों में बातचीत का निष्कर्ष सामने आ सकता है।

 

इससे पहले दालमंडी क्षेत्र में मकानों और दुकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों ने विरोध भी दर्ज कराया था। अब धार्मिक स्थलों के विस्थापन को लेकर प्रशासनिक रणनीति और बातचीत की प्रक्रिया पर लोगों की नजर बनी हुई है।

 

जिला प्रशासन की ओर से दावा किया गया है कि चिन्हित छह मस्जिदों को 31 मई तक खाली करा लिया जाएगा। साथ ही पूरे चौड़ीकरण और सौंदरीकरण परियोजना को 31 अगस्त तक पूरा कर संबंधित विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सभी पक्षों के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत चल रही है और आपसी सहमति से आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

टैग्स :  वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण, दालमंडी मस्जिद, बुलडोजर, काशी विश्वनाथ मार्ग, वाराणसी नगर निगम

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

वाराणसी में सीएम योगी का सख्त संदेश: पीएम दौरे से पहले सुरक्षा और व्यवस्थाएं हों दुरुस्त
SC दर्जे की मांग के साथ वाराणसी मे संजय निषाद ने खोला मछुआ समाज के लिए योजनाओं का पिटारा
गंगा में इफ्तार विवाद ने पकड़ा तूल, कोर्ट परिसर में धमकी देने के आरोप
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था समीक्षा, अधिकारियों को सख्त निर्देश
पीएम मोदी वाराणसी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ
वाराणसी कफ सिरप केस में बड़ा खुलासा, हवाला नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
पीएम मोदी और सीएम योगी के प्रयास हुए सफल, पर्यटकों से गुज्जार रही काशी
वाराणसी में पार्श्वनाथ जयंती पर नॉनवेज दुकाने रहेंगी बंद
वाराणसी में शुरू हुआ सांस्कृतिक और भाषा आदान-प्रदान का महाआयोजन