लालपुर की दर्दभरी प्रेम गाथा: शादी से पहले भागे प्रेमी युगल, आम के बाग में मिली लाशें

News Desk 07 May 2025, 01:28 AM 1 min read
लालपुर की दर्दभरी प्रेम गाथा: शादी से पहले भागे प्रेमी युगल, आम के बाग में मिली लाशें


>बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के समीप स्थित आम के बाग में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। यह वही जोड़ा है, जो 5 मई को युवती की शादी के दिन ही गांव के एक युवक के साथ घर से भाग गया था।


>युवती की शादी परिवार की मर्जी से तय की गई थी, लेकिन वह अपने गांव के ही युवक से प्रेम करती थी। जब परिवार ने उसकी एक न सुनी, तो शादी के दिन ही दोनों ने समाज के बंधनों को तोड़ भागने का फैसला कर लिया। लेकिन दो दिन बाद ही उनकी प्रेम कहानी मौत की इबारत में तब्दील हो गई ।


>सुबह बाग में काम करने गए ग्रामीणों ने जब आम के पेड़ से दोनों के शव लटके देखे, तो गांव में हड़कंप मच गया। दोनों की पहचान युवती और युवक के रूप में हुई, जो गांव के ही रहने वाले थे। ग्रामीणों की सूचना पर थाना मसौली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स और आला अधिकारी भी मौजूद रहे।


>मृतक युवक के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मां का कहना है, “हमारा बेटा तो बस प्यार करता था, किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। लेकिन समाज ने उसे जीने नहीं दिया।”


>थाना मसौली पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोन कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें