लखनऊ में AAPMRCON 2025 का पहला दिन सम्पन्न, पुनर्वास चिकित्सा पर हुई विस्तृत चर्चा

Lucknow News: DrRMLIMS लखनऊ में आयोजित AAPMRCON 2025 के पहले दिन पुनर्वास चिकित्सा पर संगोष्ठियाँ आयोजित हुईं, जिनमें Essence of Rehabilitation, Boccia और rTMS तकनीक पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
News Desk 05 Dec 2025, 09:54 PM 1 min read
लखनऊ में AAPMRCON 2025 का पहला दिन सम्पन्न, पुनर्वास चिकित्सा पर हुई विस्तृत चर्चा


>राम मनोहर लोहिअ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज लखनऊ में अवध एसोसिएशन ऑफ़ फिसिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन  द्वारा आयोजित तीन दिवसीय AAPMRCON 2025 के पहले दिन पुनर्वास चिकित्सा से जुड़े विविध विषयों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित हुए।


>पहली संगोष्ठी एसेंस ऑफ़ रिहैबिलिटेशन का संचालन सुश्री कैनी गोगिया ने किया, जिन्होंने साइलेंट स्क्रीम सत्र के माध्यम से मरीजों की भावनात्मक चुनौतियों को रेखांकित किया। सत्र में दिल्ली, लखनऊ और अन्य शहरों के विशेषज्ञों तथा दिव्यांगजन ने भाग लिया। अध्यक्षता प्रो. दिलीप कुमार और प्रो. सुधीर मिश्रा ने की। दूसरी संगोष्ठी स्पोर्ट फॉर पर्सन्स विथ डिसैबिलिटीज में डॉ. अमित रंजन ने बोशिया खेल की पुनर्वास में भूमिका और मोटर कौशल व सामाजिक सहभागिता पर उसके प्रभाव पर चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता प्रो. वी.एस. गोगिया और डॉ. नीरज सिंह ने की। तीसरी संगोष्ठी rTMS in Rehabilitation में rTMS तकनीक पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी। संयोजक डॉ. सारिका मिश्रा रहीं। सत्र में स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और क्रॉनिक दर्द में इसके उपयोग पर प्रकाश डाला गया। लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन में देशभर के चिकित्सकों, विद्यार्थियों और दिव्यांगजन ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। आयोजनाध्यक्ष प्रो. वी.एस. गोगिया और आयोजन सचिव डॉ. यशवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?