अटल वयो अभ्युदय योजना: लखनऊ में एनजीओ से आवेदन आमंत्रित

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत लखनऊ में वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम संचालित करने हेतु एनजीओ से 7 मार्च तक आवेदन आमंत्रित।

भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित की जाने वाली राज्य कार्ययोजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए जनपद स्तर पर गतिविधियां संचालित कराने हेतु पात्र गैर-सरकारी संगठनों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

 

जिला समाज कल्याण अधिकारी, लखनऊ अनुसार चयनित संस्था के माध्यम से ‘प्रोडक्टिव एजिंग’ के तहत लगभग 150 वरिष्ठ नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कार्यशालाएं, संवेदनशीलता कार्यक्रम और सामुदायिक सहभागिता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

योजना के तहत अंतर-पीढ़ी जुड़ाव (इंटर-जनरेशनल बॉन्डिंग) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ज्ञान साझा, कला, संगीत, नृत्य, खेल, कहानी वाचन, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता, योग, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 

आवेदन करने वाली संस्थाओं के लिए सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम 1860 या संबंधित अधिनियम के तहत पंजीकरण, एनजीओ दर्पण पोर्टल पर पंजीकरण, पैन व जीएसटी प्रमाणपत्र, विगत वर्षों की ऑडिट रिपोर्ट और अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य होंगे।

 

इच्छुक संस्थाएं 7 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, सर्वोदयनगर, लखनऊ में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।


 

टैग्स :  अटल वयो अभ्युदय योजना, AVYAY scheme, लखनऊ समाज कल्याण, वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम, NGO आवेदन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एसजीपीजीआईएमएस में ‘नेत्र मंथन’, यूपी में कॉर्नियल दान पर रणनीति तैयार
केंद्र में यूपी के अफसरों का जलवा, कई वरिष्ठ IAS सेक्रेट्री-लेवल पर एम्पैनल
सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा महंगा, विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी
लखनऊ में ब्राह्मण प्रबुद्ध समागम में हंगामा, सांसद दिनेश शर्मा के खिलाफ नारेबाजी
लखनऊ के चिनहट में चौकी से 50 कदम दूर दुकान में धावा, शटर तोड़ लाखों के मोबाइल पार
केजीएमयू में ए पॉजिटिव व एबी पॉजिटिव रक्त की कमी, स्वैच्छिक रक्तदान की अपील
रहीमाबाद में बवाल पर पुलिस का एक्शन, शांति भंग के आरोप में चार हिरासत में
फर्रुखाबाद में आम के बाग में मिला महिला का शव, गला कसकर हत्या की आशंका
लखनऊ लोक भवन के सामने आत्मदाह प्रयास, हजरतगंज पुलिस ने बचाई महिला की जान