बरेली नहीं पहुंच सके सपा नेता! माता प्रसाद पांडे और सांसद बर्क हाउस अरेस्ट

UP News: बरेली हिंसा के बाद समाजवादी पार्टी नेताओं का बरेली दौरा पुलिस ने रोक दिया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे और सांसद जियाउर्रहमान बर्क को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है।
News Desk 04 Oct 2025, 12:20 AM 1 min read
बरेली नहीं पहुंच सके सपा नेता! माता प्रसाद पांडे और सांसद बर्क हाउस अरेस्ट


>बरेली हिंसा के बाद स्थिति का जायज़ा लेने जा रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को पुलिस ने रोक दिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को लखनऊ में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया, वहीं सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को संभल में उनके घर पर नजरबंद कर दिया गया। दोनों नेताओं के घरों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।


>शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गठित 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बरेली जाना था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें पहले ही रोक दिया। दिल्ली से रवाना हुए सपा सांसद इकरा हसन, मोहिबुल्लाह नदवी और हरेंद्र मलिक को मेरठ टोल प्लाजा पर ही पुलिस ने रोक लिया।


>माता प्रसाद पांडे ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए विपक्ष को बरेली जाने से रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “हमारे जाने से माहौल खराब नहीं होता, बल्कि पुलिस और प्रशासन की गलत कार्रवाई से ही स्थिति बिगड़ी है।”


>सपा विधायक अताउर्रहमान ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें पीड़ितों से मिलने से रोका जा रहा है और कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।


>गौरतलब है कि 26 सितंबर को बरेली में जुमे की नमाज़ के बाद 'आई लव मोहम्मद' के नारे को लेकर विवाद भड़क गया था। पुलिस और भीड़ के बीच झड़प के बाद हालात बिगड़ गए। इस मामले में अब तक 82 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मौलाना तौकीर रज़ा सहित कई नाम सामने आए हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?