बाराबंकी में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ गूंजा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

Bureau 06 Apr 2026, 05:42 PM 1 min read
बाराबंकी में राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ गूंजा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और व्यापक भागीदारी के साथ मनाया गया। जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने ध्वज फहराया और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प लिया।

 

स्थापना दिवस के अवसर पर बाराबंकी स्थित भाजपा जिला कार्यालय को आकर्षक रूप से सजाया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा शामिल हुए। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि उनके विचारों और राष्ट्रवादी चिंतन से प्रेरित भाजपा की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प है।

 

उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण की भावना के साथ शुरू हुई भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है।

 

सतीश शर्मा ने कहा कि पार्टी ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश में सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है। उनके अनुसार भाजपा आज 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए ‘विकसित यूपी’ से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दोहराया।

 

प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा के मार्ग पर चलते हुए देश को आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

 

पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने स्थापना दिवस को राष्ट्र सेवा और समर्पण की यात्रा का उत्सव बताया। कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी अंगद सिंह और विधायक दिनेश रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को भाजपा ध्वज और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें