टीबी मुक्त भदोही अभियान को मिली रफ्तार, सीएम योगी ने विकास कार्यों पर दिए निर्देश

सीएम योगी का भदोही दौरा: नवंबर तक टीबी मुक्त जनपद का लक्ष्य, विकास कार्यों पर सख्त निर्देश
News Desk 23 Jun 2025, 11:56 AM 1 min read
टीबी मुक्त भदोही अभियान को मिली रफ्तार, सीएम योगी ने विकास कार्यों पर दिए निर्देश


>भदोही, 23 जून 2025 – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भदोही जनपद का दौरा करते हुए एक व्यापक समीक्षा बैठक की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस समीक्षा बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था, आधारभूत ढांचे, पर्यावरण और रोजगार जैसे अनेक अहम बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने भदोही को नवंबर 2025 तक “टीबी मुक्त” जनपद बनाने का लक्ष्य तय करते हुए प्रेरणा दी।

टीबी मुक्त भारत की दिशा में भदोही की सराहना


>सीएम योगी ने “प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान” में भदोही की प्रथम रैंकिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले को नवंबर तक पूरी तरह टीबी मुक्त बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और शिक्षकों से “एक टीबी मरीज गोद लें, पोषण पोटली दें और संकल्प के साथ स्वस्थ बनाएं” का आह्वान किया।

चिकित्सालय निरीक्षण: मरीजों से संवाद और स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा


>मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, 50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक और हीमो डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण किया। मरीजों से संवाद कर सुविधाओं का हाल जाना। मरीजों की मांग पर एक नेफ्रोलॉजिस्ट की नियुक्ति को तुरंत स्वीकृति दी और कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षा पर विशेष फोकस: अभिभावक संवाद और ड्रॉपआउट पर रोक


>सीएम ने सभी बेसिक विद्यालयों में “शिक्षक-अभिभावक संवाद” कराने और छात्रों की ड्रॉपआउट संख्या शून्य करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि यूनिफॉर्म, बैग आदि खरीदने के लिए डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में धन भेजा गया है।

एक पेड़ मां के नाम’ और नदियों के पुनरोद्धार की पहल


>मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण लक्ष्य 12,59,760 पौधे पूरा करने का निर्देश दिया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मोरवा और वरुणा नदियों के पुनरोद्धार व किनारों पर अधिक से अधिक पौधारोपण का भी निर्देश दिया।

ट्रांसफॉर्मर समय से बदलें, 1912 टोल फ्री नंबर का करें प्रचार


>सीएम योगी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ट्रांसफॉर्मर जलने की स्थिति में निर्धारित समय में उन्हें बदला जाए। 1912 हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देने की बात कही।

महिलाओं को समय पर मानदेय, ग्रामीण सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराएं


>सीएम ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों में काम करने वाली महिलाओं को समय पर मानदेय दिया जाए। साथ ही पेंशन योजनाएं, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र जैसे कार्य सहज सेवा केंद्रों के माध्यम से ग्राम स्तर पर उपलब्ध कराए जाएं।

बीडा और औद्योगिक विकास को मिले रफ्तार


>भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने लैंड बैंक सृजन और विकास को योजनाबद्ध बनाने पर बल दिया। उन्होंने औराई की बंद पड़ी चीनी मिल में एथेनॉल उत्पादन की शुरुआत का प्रस्ताव शीघ्र भेजने को कहा।

माफियाओं पर शिकंजा और अपराधों पर त्वरित कार्यवाही


>मुख्यमंत्री ने माफिया, पशु तस्करी, अवैध खनन और लव जिहाद व धर्मांतरण जैसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपरा

जन संवाद को प्राथमिकता


>सीएम ने कहा कि अधिकारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद बनाकर संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए। महिला फरियादियों की समस्याएं विशेष महिला कर्मियों के माध्यम से गंभीरता से सुनी जाएं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?