दिल्ली के सैनिक फ़ार्म में DDA की बुलडोज़र कार्यवाही से अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Delhi News: दिल्ली के सैनिक फ़ार्म में डीडीए ने W-22/9 संपत्ति पर अवैध निर्माण ढहाया। मालिक पक्ष ने कार्रवाई को कोर्ट में विचाराधीन बताया, जबकि डीडीए ने नोटिस के बाद कार्रवाई करने की बात कही।


>दिल्ली के सैनिक फ़ार्म क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ डीडीए की कार्रवाई शुक्रवार सुबह फिर तेज हो गई। डीडीए की टीम ने W-22/9 नंबर वाली संपत्ति पर बुलडोज़र चलाकर संरचना का हिस्सा ध्वस्त किया।


>जानकारी के अनुसार जिस घर पर यह कार्रवाई की गई, वह ए. एन. शेरवानी का बताया जाता है। उनकी पत्नी जेहरा शेरवानी ने बताया कि मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है और शुक्रवार को सुनवाई भी निर्धारित थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी गई।


>जेहरा शेरवानी का कहना है कि हाई कोर्ट ने मौखिक रूप से 18 दिसंबर तक किसी कार्रवाई से रोकने की बात कही थी, लेकिन डीडीए टीम ने बताया कि उन्हें ऐसा कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उनके अनुसार जमीन 1993 में खरीदी गई थी और 1999 में घर का निर्माण किया गया, जिस पर अब तक कोई आपत्ति नहीं थी।


>डीडीए की ओर से कहा गया कि क्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाने का अभियान जारी है। कई नोटिस देने के बाद भी निर्माण नहीं हटाए जाने पर कार्रवाई की गई। संबंधित कोठी डीडीए की भूमि पर बनी बताई गई है। डीडीए ने साफ किया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली में अब लकड़ी नहीं गोबर के उपलों से जलेगी चिता
नए साल पर दिल्ली मेट्रो से मिलेगी ये सुविधाएं
नए साल 2026 पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक पाबंदियां, 31 दिसंबर रात से लागू होंगे रूट डायवर्जन
दिल्ली में घने कोहरे से उड़ान सेवाएं प्रभावित, 128 फ्लाइट रद्द, 200 से अधिक में देरी
प्रदुषण को लेकर दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला - सरकारी स्कूलों में लगेंगे 10 हजार एयर प्यूरीफायर
दिल्ली में PUC और BS-6 के साथ लागू होंगे नए ट्रैफिक नियम
वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, आज रामलीला मैदान में होगा प्रदर्शन
दिल्ली ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा, 26 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
इंडिया गेट प्रदर्शन मामला: 6 आरोपी जमानत पर रिहा, 4 की याचिका खारिज