दिल्ली में हिट-एंड-रन का बड़ा खुलासा, यूपी के युवक की हुई गिरफ्तारी

Delhi News: दिल्ली की व्यस्त सड़कों पर हुई एक रहस्यमयी हिट-एंड-रन वारदात ने पुलिस को भी उलझन में डाल दिया था। सीसीटीवी की परतें खुलीं तो सामने आया वह नाम, जिसने इस हादसे को अंजाम दिया था।
News Desk 07 Nov 2025, 06:50 PM 1 min read
दिल्ली में हिट-एंड-रन का बड़ा खुलासा, यूपी के युवक की हुई गिरफ्तारी


>दिल्ली में दो नवंबर को हुए हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। इस दर्दनाक घटना में 35 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता की मौत हो गई थी। अब पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी हर्षित मेहता को गिरफ्तार कर लिया है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी हैं।


>घटना सामने आई जब एलएनजेपी अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति को सड़क दुर्घटना में घायल अवस्था में लाया गया था और उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।


>पुलिस टीम ने आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और घटनास्थल के पास मौजूद लोगों से पूछताछ की। तकनीकी जांच और वाहन के रजिस्ट्रेशन विवरण से पुलिस को यूपी नंबर की एक कार संदिग्ध मिली।


>मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 133 के तहत मालिक को नोटिस जारी किया गया। नोटिस मिलने के बाद हर्षित मेहता थाने पहुंचे और पूछताछ में उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी वाहन को भी जब्त कर लिया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या