भाजपा नेता देवेश श्रीवास्तव नहीं रहे, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

News Desk 11 Jun 2025, 02:21 AM 1 min read
भाजपा नेता देवेश श्रीवास्तव नहीं रहे, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक


>भारतीय जनता पार्टी को आज एक अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ा। हाल ही में गोरखपुर महानगर अध्यक्ष बनाए गए वरिष्ठ भाजपा नेता देवेश श्रीवास्तव का बुधवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।


>
>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवेश श्रीवास्तव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा: 

>“गोरखपुर के भाजपा महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्राप्त हो।”


>देवेश श्रीवास्तव का पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है। कुछ ही महीने पहले उन्हें गोरखपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले भी वे संगठन में कई महत्वपूर्ण दायित्वों को सफलतापूर्वक निभा चुके थे।


>
>गौर करने वाली बात यह भी है कि उनके पिता उमेश श्रीवास्तव भी भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं, और देवेश उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए संगठन को मजबूत कर रहे थे। 

>उनकी कार्यशैली, मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति निष्ठा उन्हें पार्टी में एक समर्पित नेता के रूप में पहचान दिलाते थे। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

एक ही कमरे में सो रहा था पूरा परिवार, सुबह होने से पहले उजड़ गया घर
पंचर की दुकान, टूटी आर्थिक हालत और 100 करोड़ की कंपनी... गोरखपुर का मामला देखकर अफसर भी रह गए हैरान
392 करोड़ रुपये की लागत, 30 हजार दर्शकों की क्षमता; गोरखपुर में तेजी से बन रहा क्रिकेट स्टेडियम
सीएम योगी करेंगे गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
गोरखपुर ने AI से बदली बाढ़ प्रबंधन की तस्वीर, 65% तक घटा जलभराव
गोरखपुर में आयोजित हुई निषाद पार्टी की रैली, मछुआ आरक्षण पर उठी मांग
गोरखपुर में एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पीछा कर की नस्लीय टिप्पणियां
खेलेगा युवा तो खिलेगा देश - बोले सीएम योगी
गोरखपुर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम योगी देंगे विकास की बड़ी सौगात