लखनऊ में 2026 में होगी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा

Lucknow News: लखनऊ में 14 से 18 मार्च 2026 तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन डिफेन्स एक्सपो मैदान में होगा। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना। तैयारियां शुरू।
News Desk 26 Nov 2025, 01:01 PM 1 min read
लखनऊ में 2026 में होगी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा


>राजधानी लखनऊ वर्ष 2026 में एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमंत कथा का आयोजन 14 से 18 मार्च 2026 तक वृन्दावन योजना स्थित डिफेन्स एक्सपो मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भक्तों में उत्साह पहले से ही देखने को मिल रहा है।


>आयोजकों के अनुसार, पांच दिवसीय यह कथा महोत्सव राजधानी के धार्मिक वातावरण को और समृद्ध करने वाला है। आयोजन स्थल पर विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।


>कथा का उद्देश्य अध्यात्म, संस्कृति और राष्ट्र भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन स्थल पर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का संदेश प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रवचनों के माध्यम से शक्ति, शांति, संस्कार और जागरूकता से जुड़े संदेश देने वाले हैं।


>आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम का एक प्रमुख उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन धर्म की मूलभावना और भारतीय संस्कृति की गहराई से जोड़ना है। कथा पंडाल की तैयारियों में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?