पंखे हिले, दीवारें थर्राईं, पश्चिमी यूपी में भूकंप का खौफनाक झटका

News Desk 10 Jul 2025, 12:00 AM 1 min read
पंखे हिले, दीवारें थर्राईं, पश्चिमी यूपी में भूकंप का खौफनाक झटका


>गुरुवार सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती अचानक हिल उठी। दिल्ली-एनसीआर से सटे मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, शामली और बागपत जैसे जिलों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


>भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए, जिसने खासतौर पर हाईराइज इमारतों में रहने वाले लोगों को सहमा दिया। नोएडा और गाजियाबाद की ऊंची इमारतों में पंखे और लाइटें हिलने लगीं, जिससे डर का माहौल बन गया।


>गाजियाबाद और नोएडा जैसे शहरों में ज़्यादातर लोग हाईराइज अपार्टमेंट्स में रहते हैं। जब इमारतें हिलने लगीं, तो लोग घर और दफ्तर छोड़कर बाहर की ओर दौड़ पड़े। कई स्थानों पर लोग रास्ते में थे या ऑफिस के लिए निकल ही रहे थे। सुबह के व्यस्त समय में आए इस भूकंप ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया।


>पश्चिमी यूपी में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में जब लोग सुबह उठे तो उन्हें भूकंप ने और अधिक दहशत में डाल दिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।


>विशेषज्ञों के मुताबिक, नोएडा, गाजियाबाद जैसे जिले सिस्मिक ज़ोन-5 में आते हैं, जिसे भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। अगर तीव्रता ज्यादा होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें