लखनऊ में रेल हादसे की दस्तक, इंजन पटरी से उतरा

News Desk 28 May 2025, 11:54 AM 1 min read
लखनऊ में रेल हादसे की दस्तक, इंजन पटरी से उतरा


>राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शंटिंग के दौरान एक तेज रफ्तार इंजन पटरी से उतर गया। हादसा इतना जोरदार था कि इंजन स्टॉपर को तोड़ता हुआ सीधे ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।


>घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ऐशबाग यार्ड का पूरा रेल रूट करीब दो घंटे तक ठप रहा। हादसे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा। छपरा-मथुरा एक्सप्रेस को गोमती नगर स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक रोकना पड़ा।


>रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब कृषक ट्रेन के इंजन को यार्ड में शंटिंग किया जा रहा था। शंटिंग के दौरान इंजन गति नियंत्रण से बाहर हो गया और पटरी से उतर गया। इस टक्कर में एक ओएचई खंभा भी टूट गया, जिससे यार्ड की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।


>रेलवे प्रशासन ने मौके पर तत्काल टेक्निकल टीम रवाना की, जिसने करीब 4:15 बजे इंजन को दोबारा पटरी पर लाकर यार्ड को बहाल किया। हालांकि, इस दौरान अन्य ट्रेनों को यार्ड के बाहर ही रोक दिया गया, जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


>रेलवे अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और प्रथम दृष्टया यह मामला शंटिंग नियमों की अनदेखी और लापरवाही का प्रतीत होता है। यार्ड में मौजूद अन्य गाड़ियों को तुरंत सुरक्षित दूरी पर हटा लिया गया है।


>हादसे के समय स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। तकनीकी टीम यार्ड की मरम्मत में जुटी है और यातायात को जल्द सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?