घरेलू फ्यूचर मार्किट में गुरुवार, 2 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर दोनों में तेज कमजोरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल बढ़ गई है।
एमसीएक्स पर 5 जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 3,200 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा। सोना 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,53,708 रुपये पर बंद हुआ था।
सुबह करीब 9:55 बजे, गोल्ड फ्यूचर 2.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। शुरुआती कारोबार में सोना 1,52,490 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा।
वहीं, चांदी की कीमतों में और अधिक तेज गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर 5 मई 2026 एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर करीब 11,900 रुपये यानी 4.90 प्रतिशत टूटकर 2,43,501 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी ने दिन की शुरुआत 2,42,800 रुपये पर की थी और यही इसका उच्च स्तर भी रहा।
दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में चांदी के दाम: दिल्ली में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,551 रुपये रहा, जबकि 100 ग्राम चांदी 25,510 रुपये में उपलब्ध है। चेन्नई में 10 ग्राम चांदी 2,550 रुपये पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,500 रुपये दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):
- दिल्ली:
24 कैरेट – ₹1,53,110
22 कैरेट – ₹1,40,360
18 कैरेट – ₹1,14,870 - मुंबई:
24 कैरेट – ₹1,52,960
22 कैरेट – ₹1,40,210
18 कैरेट – ₹1,14,720 - चेन्नई:
24 कैरेट – ₹1,53,280
22 कैरेट – ₹1,40,510
18 कैरेट – ₹1,17,110 - कोलकाता:
24 कैरेट – ₹1,52,960
22 कैरेट – ₹1,40,210
18 कैरेट – ₹1,14,720 - अहमदाबाद:
24 कैरेट – ₹1,53,010
22 कैरेट – ₹1,40,260
18 कैरेट – ₹1,14,770 - लखनऊ:
24 कैरेट – ₹1,53,110
22 कैरेट – ₹1,40,360
18 कैरेट – ₹1,14,870 - पटना:
24 कैरेट – ₹1,53,010
22 कैरेट – ₹1,40,260
18 कैरेट – ₹1,14,770 - हैदराबाद:
24 कैरेट – ₹1,51,420
22 कैरेट – ₹1,38,800
18 कैरेट – ₹1,13,570
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें