Wednesday, 23 September 2026 | Lucknow | 29°C

बाराबंकी में सेना के बीच हरियाली का सन्देश, राज्यपाल ने लगाया ‘शक्ति और शांति’ का पौधा

सेना परिसर में नीम का पौधा लगाकर बोया हरियाली का संदेश: राज्यपाल आनंदीबेन का सराहनीय कदम
News Desk
News Desk News Desk
08 Jul 2025
10:01 PM
1 min read
बाराबंकी में सेना के बीच हरियाली का सन्देश, राज्यपाल ने लगाया ‘शक्ति और शांति’ का पौधा
हाइलाइट्स
सेना परिसर में नीम का पौधा लगाकर बोया हरियाली का संदेश: राज्यपाल आनंदीबेन का सराहनीय कदम


>हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को बाराबंकी के सेना की बम डिस्पोजल यूनिट परिसर में नीम का पौधारोपण किया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों की सेवा भावना के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण को भी जोड़ते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया।


>राज्यपाल के साथ इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर विभिन्न पौधों का रोपण किया और पर्यावरण बचाने की दिशा में आमजन को प्रेरित करने का आह्वान किया।


>राज्यपाल द्वारा लगाए गए नीम के पौधे को भारतीय संस्कृति में स्वास्थ्यवर्धक एवं रोगनाशक वृक्ष माना जाता है।
>सेना की बम डिस्पोजल कंपनी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम न सिर्फ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश की सुरक्षा में जुटी संस्थाएं भी हरित भारत के निर्माण में सहभागी हैं।

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News