>एल्डिको चिनहट गोमती नगर उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में आज एक विशेष जीएसटी समाधान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एल्डिको तिराहे स्थित व्यापार मण्डल कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां जीएसटी विभाग के उच्च अधिकारी व्यापारियों की समस्याएं सुनने स्वयं उपस्थित हुए।
>इस शिविर में अतिरिक्त आयुक्त जोन द्वितीय राजेश पाण्डेय, संयुक्त आयुक्त नीरज सिन्हा, उपायुक्त सुभाष चंद्र यादव, सहायक आयुक्त योगेश कुमार और वाणिज्यिक कर अधिकारी शिव प्रकाश जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
>शिविर का मुख्य उद्देश्य जीएसटी प्रणाली से जुड़ी जमीनी समस्याओं का समाधान करना और वाणिज्यिक कर प्रणाली को सरल व सहज बनाना था। व्यापारियों को न केवल अपनी शंकाएं स्पष्ट करने का अवसर मिला, बल्कि विभागीय अधिकारियों ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं जो अब तक व्यापारियों की जानकारी से बाहर थीं।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें