हर घर नल से जल को नई रफ्तार, यूपी-केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता

उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर एमओयू। ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल, पारदर्शिता और दीर्घकालिक जल प्रबंधन पर फोकस।

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केंद्र और राज्य सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता मिशन के अगले चरण की औपचारिक शुरुआत माना जा रहा है।

 

एमओयू पर हस्ताक्षर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल ‘हर घर नल से जल’ लक्ष्य को प्रभावी तरीके से लागू करने में सहायक होगी और जलापूर्ति योजनाओं में समयबद्धता व परिणाम सुनिश्चित होंगे।

 

मुख्यमंत्री के अनुसार राज्य में पेयजल व्यवस्था में पिछले वर्षों में व्यापक बदलाव हुआ है। पहले जहां सीमित गांवों तक ही पाइप जलापूर्ति थी, वहीं अब हजारों गांवों में नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर नियंत्रण में भी मदद मिली है।

 

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केवल कनेक्शन देने तक ही नहीं, बल्कि योजनाओं के दीर्घकालिक संचालन और अनुरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बुंदेलखंड और विंध्य जैसे क्षेत्रों में भी अब पेयजल की पहुंच बढ़ाई जा रही है।

 

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि मिशन के तहत गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि योजनाएं टिकाऊ और प्रभावी बन सकें। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, राज्य के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, राज्य के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लखनऊ में बंद घरों को बनाते थे निशाना, 2 किलो चांदी-सोने के जेवर संग चोर गिरफ्तार
इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश बना यूपी, जेवर एयरपोर्ट से आएगी एक लाख करोड़ की आय - सीएम योगी
लाखों बेटियों को सरकारी नौकरी, करोड़ो महिलाएं बनीं आजीविका दीदी सीएम योगी ने गिनाई 9 साल की उपलब्धि
न भय, न दंगे… 9 साल में बदली यूपी की तस्वीर: सीएम योगी
सीएम योगी ने ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का किया विमोचन
ईद पर काली पट्टी बांधने की अपील पर विवाद, आजम खान के बयान पर मौलाना रजवी की तीखी प्रतिक्रिया
एआई चश्मा पहनते ही बदली दुनिया, बोले छात्र - अब साफ दिख रहा है सब
यूपी में जल संकट से निपटने की बड़ी तैयारी, अब अपशिष्ट नहीं बल्कि संसाधन बनेगा पानी
चेहरा पहचान प्रणाली से आंगनबाड़ी में बदली तस्वीर, 81 लाख तक पहुंचा पुष्टाहार