जामिया में घर बैठे उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के CDOE ने एक साल के उर्दू भाषा कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए। डिस्टेंस मोड में पढ़ाई, सालभर खुले रहेंगे दाखिले, ट्यूशन फीस नहीं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन ने एक वर्षीय उर्दू भाषा कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह कोर्स डिस्टेंस मोड में संचालित होगा, जिससे देश और विदेश के इच्छुक अभ्यर्थी घर बैठे उर्दू सीख सकेंगे।

 

विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस कोर्स में प्रवेश पूरे वर्ष खुला रहेगा। अभ्यर्थी किसी निर्धारित अंतिम तिथि की बाध्यता के बिना आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगा, ताकि शुरुआती स्तर के छात्र भी आसानी से उर्दू पढ़ना, लिखना और समझना सीख सकें।

 

आवेदन फॉर्म सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के उर्दू कॉरेस्पोंडेंस कोर्स कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को 10 रुपये के डाक टिकट सहित स्वयं का पता लिखा लिफाफा मानद निदेशक, उर्दू कॉरेस्पोंडेंस कोर्स, CDOE, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली-110025 के पते पर भेजना होगा। इसके अलावा आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

 

फीस संरचना के अनुसार भारत के छात्रों के लिए नामांकन शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। सार्क देशों के अभ्यर्थियों के लिए 20 अमेरिकी डॉलर और अन्य देशों के लिए 50 अमेरिकी डॉलर शुल्क रखा गया है। इस कोर्स में किसी प्रकार की ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह कोर्स कम लागत में उर्दू भाषा सीखने का अवसर प्रदान करता है और विभिन्न पृष्ठभूमि के अभ्यर्थियों के लिए सुलभ है।


 

टैग्स :  जामिया उर्दू कोर्स, Jamia Urdu course, CDOE Jamia, distance Urdu course, जामिया मिल्लिया इस्लामिया एडमिशन, उर्दू भाषा सीखें, Jamia online course

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें