राजधानी लखनऊ में आज को जुमे की नमाज के बाद आसिफी मस्जिद परिसर में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित किया।
आज जुमे की नमाज अदा करने के बाद अचानक मस्जिद परिसर और आसपास के इलाके में भीड़ एकत्रित हो गई। देखते ही देखते यह भीड़ विरोध प्रदर्शन में बदल गई। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की।
इस दौरान शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी ने मंच से लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सऊदी अरब से जुड़े धार्मिक स्थलों के मुद्दे को उठाया और कहा कि ऐतिहासिक रूप से वहां कब्रों और मकबरों को ध्वस्त किया गया था, जिन्हें पुनः स्थापित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि शिया और सूफी समुदाय पर हमलों के पीछे बाहरी तत्वों की भूमिका रही है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कुछ अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही। अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
प्रदर्शन के बाद प्रशासन के अनुसार प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कराया गया और भीड़ को धीरे-धीरे हटाया गया। पूरे घटनाक्रम की निगरानी की गई और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें