लखनऊ में डिप्टी सीएम आवास पर बीजेपी बैठक, बदली परंपरा

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर बीजेपी की अहम बैठक हुई। योगी की गैरमौजूदगी में पहली बार सीएम की गैरमौजूदगी में हुई बैठक ने बदली परंपरा।
Bureau 22 Mar 2026, 07:58 PM 1 min read
लखनऊ में डिप्टी सीएम आवास पर बीजेपी बैठक, बदली परंपरा

लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर भारतीय जनता पार्टी की अहम संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे पर होने के कारण यह बैठक उनकी अनुपस्थिति में आयोजित की गई।

 

सबको अचंभित करने वाली इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटने के बाद सभी सदस्य सीएम आवास 5 कालिदास मार्ग जा सकते हैं। परंपरागत रूप से संगठन की बैठकें मुख्यमंत्री आवास या पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में होती रही हैं।

 

हालांकि, इस बार पहली बार बैठक का आयोजन डिप्टी सीएम के आवास पर किया गया, जिसे संगठनात्मक परंपरा में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

 

बीते नौ वर्षों में यह पहला अवसर है जब इस स्तर की बैठक मुख्यमंत्री आवास से अलग किसी अन्य स्थान पर आयोजित हुई है। बैठक के आयोजन स्थल में बदलाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर नई व्यवस्था सामने आई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?