चिनहट में LPG रिफिलिंग पर छापा - चार घंटे की मशक्कत के बाद बेरंग लौटी टीम

लखनऊ के चिनहट में LPG रिफिलिंग की शिकायत पर 4 घंटे चली छापेमारी। उपकरण मिलने के बावजूद अधिकारी बोले - सब सामान्य, रिपोर्ट भेजी जाएगी।

राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में अवैध घरेलू एलपीजी गैस रिफिलिंग की शिकायत पर खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। करीब चार घंटे चली कार्रवाई के बाद टीम बिना किसी कार्रवाई के लौट गई।

 

गुरुवार को विधायक चौराहा स्थित जलान किचेन स्टोर पर क्षेत्रीय अधिकारी पारस नाथ पाल के नेतृत्व में जांच की गई। टीम ने दुकान के भीतर रखे गैस सिलेंडरों और रिफिलिंग से जुड़े उपकरणों की बारीकी से पड़ताल की तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।

 

सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करने वाले नोजल, हुक्स और गैस तोलने वाली मशीन जैसे उपकरण पाए गए। साथ ही कई भरे हुए सिलेंडर भी मौके पर मौजूद बताए गए। प्रारंभिक स्तर पर अवैध रिफिलिंग की आशंका जताई गई, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

 

हालांकि क्षेत्रीय अधिकारी पारस नाथ पाल ने कार्रवाई के बाद बताया कि यह नियमित जांच थी और मौके पर सब कुछ सामान्य पाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। इतनी लम्बी जांच के बाद भी प्रशाशन का ये कह देना की सब सामान्य है इस कार्यवाही पर सवाल पैदा करता है यदि स्थिति सामान्य थी तो छोटी सी दुकान में 4  घंटे किस बात के...

 

करीब चार घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्र में हलचल रही और आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


 

टैग्स :  लखनऊ, चिनहट, LPG रिफिलिंग, जलान किचेन स्टोर, खाद्य रसद विभाग

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

लखनऊ पुलिस को मिली सफलता दुष्कर्म केस में फरार आरोपी दबोचा गया
ईद का चांद नजर आने का एलान, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में टीबी प्रशिक्षण में 200 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
लखनऊ में बंद घरों को बनाते थे निशाना, 2 किलो चांदी-सोने के जेवर संग चोर गिरफ्तार
इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश बना यूपी, जेवर एयरपोर्ट से आएगी एक लाख करोड़ की आय - सीएम योगी
लाखों बेटियों को सरकारी नौकरी, करोड़ो महिलाएं बनीं आजीविका दीदी सीएम योगी ने गिनाई 9 साल की उपलब्धि
हर घर नल से जल को नई रफ्तार, यूपी-केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता
न भय, न दंगे… 9 साल में बदली यूपी की तस्वीर: सीएम योगी
सीएम योगी ने ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का किया विमोचन