>लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे पर शनिवार को बधिर दोपहिया चालकों के लिए विशेष जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसमें 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
>रैली में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सतीश कुमार राय मौजूद रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बधिर चालकों की सुरक्षा, अधिकारों और सड़क पर सावधानी बढ़ाने का संदेश जनसामान्य तक पहुँचाना था। रैली के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि बधिर चालक पहचान लोगो वाले वाहनों को देखकर अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें और सड़क पर अतिरिक्त सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो से बधिर चालकों की पहचान आसान होती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है।
>राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। रैली में शामिल बधिर चालकों ने भी यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया और जिम्मेदार ड्राइविंग को बढ़ावा देने की अपील की।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें