लखनऊ में दर्दनाक हादसा: देवर-भाभी की स्कूटी पर डंपर की टक्कर, मौके पर मौत

Lucknow News: डालीगंज में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार देवर-भाभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस की कथित लापरवाही पर गुस्सा जताते हुए सड़क जाम कर दिया।
News Desk 02 Oct 2025, 06:43 AM 1 min read
लखनऊ में दर्दनाक हादसा: देवर-भाभी की स्कूटी पर डंपर की टक्कर, मौके पर मौत


>वजीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। डालीगंज चौराहा रेलवे आरओबी के नीचे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार देवर-भाभी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


>मृतकों की पहचान गगन जोशी (25) और उनकी भाभी रेखा जोशी (32) के रूप में हुई है। गगन जोशी पुराना जोशी टोला, बाजारखाला के निवासी थे और पुरोहित का कार्य करते थे। बुधवार शाम वे अपनी भाभी के साथ डालीगंज हॉस्पिटल में भर्ती अपनी भांजी के लिए खाना लेकर जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।


>हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन डंपर चालक घटना स्थल छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को तुरंत ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।


>गुस्साए परिजनों ने शव को ले जाते समय पुलिस की कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए हैदरगंज इलाके में सड़क जाम कर दिया। एसीपी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?