लखनऊ में रैनबसेरों की व्यवस्थाओं का DM ने किया निरीक्षण

Lucknow News: लखनऊ जिलाधिकारी ने जियामऊ और लक्ष्मण मेला मैदान रैनबसेरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सफाई, कंबल उपलब्धता और अलाव व्यवस्था की समीक्षा।
News Desk 11 Dec 2025, 08:46 PM 1 min read
लखनऊ में रैनबसेरों की व्यवस्थाओं का DM ने किया निरीक्षण


>शीत लहर के प्रभाव को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख ने मंगलवार को शहर के जियामऊ और लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैनबसेरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने आश्रितों के लिए उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।


>निरीक्षण के दौरान दोनों रैनबसेरों में पर्याप्त साफ-सफाई पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं और कंबलों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जियामऊ रैनबसेरे में केयरटेकर ने बताया कि वर्तमान में लगभग 67 लोग यहां ठहरे हुए हैं। आश्रितों के लिए दो ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने आश्रितों से बातचीत भी की, जिनके अनुसार उन्हें समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।


>लक्ष्मण मेला मैदान स्थित रैनबसेरे में भी जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था और अलाव की स्थिति की जांच की। अधिकारियों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं रैनबसेरे में उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा.), अपर नगर आयुक्त, अपर नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?