लखनऊ के बीकेटी में चला नगर निगम का बुलडोजर

Lucknow News: नगर निगम लखनऊ ने लगभग 1.61 करोड़ रुपये की अवैध जमीन को बक्शी का तालाब क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर 8,073 वर्गफुट सरकारी भूमि मुक्त कराई।
News Desk 27 Dec 2025, 03:37 PM 1 min read
लखनऊ के बीकेटी में चला नगर निगम का बुलडोजर


>नगर निगम लखनऊ ने सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने के अभियान के तहत शुक्रवार को बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। ग्राम मोहम्मदपुर मजरा स्थित सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाकर कुल 8,073 वर्गफुट क्षेत्र को मुक्त कराया गया।


>कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव द्वारा गठित विशेष टीम ने की। अभियान का संचालन प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति) रामेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन में हुआ। तहसीलदार नगर निगम अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराई गई टीम तथा नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व एवं प्रशासनिक कर्मियों ने कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।


>मौके पर राजस्व निरीक्षक प्रदीप गिरी, लेखपाल संजू मौर्या, विनोद वर्मा, आशुतोष, आलोक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना इन्दिरा नगर की पुलिस बल तैनात रही। जेसीबी मशीन की सहायता से अस्थायी अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। नगर निगम अधिकारीयों के अनुसार, खसरा संख्या 580 (0.486 हेक्टेयर) और खसरा संख्या 579 (0.051 हेक्टेयर) नई परती भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1.61 करोड़ रुपये आंका गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?