लखनऊ में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

News Desk 27 Jun 2025, 01:43 AM 1 min read
लखनऊ में ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट


>राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कार्मेल स्कूल के पीछे एक ई-रिक्शा चालक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से श्रावस्ती जिले का निवासी था और लखनऊ के बादशाह नगर इलाके में किराए पर कमरा लेकर ई-रिक्शा चलाता था।

पीठ में घुसा था चाकू, शरीर पर कई घाव


>पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दिनेश की पीठ में चाकू धंसा हुआ था और शरीर के कई हिस्सों पर तेजधार हथियारों से हमला किए गए थे। प्रथम दृष्टया मामला निर्दयतापूर्वक हत्या का प्रतीत हुआ, जिसे धारदार हथियार से अंजाम दिया गया।

रंजिश में की गई हत्या, आरोपी गिरफ्तार


>जांच के दौरान सामने आया कि दिनेश की किसी बात को लेकर शिवाकांत मिश्रा नामक युवक से कहासुनी और विवाद हुआ था। पुलिस को संदेह है कि इसी रंजिश में शिवाकांत ने देर रात दिनेश पर हमला किया और हत्या के बाद मौके से फरार हो गया।

शिवकांश (आरोपित)


>महानगर पुलिस ने रातभर CCTV फुटेज खंगाले और लोकेशन ट्रेस करते हुए बादशाहनगर रेलवे स्टेशन से आरोपी शिवाकांत मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?