लखनऊ में बंद घरों को बनाते थे निशाना, 2 किलो चांदी-सोने के जेवर संग चोर गिरफ्तार

लखनऊ के गोमतीनगर में बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2 किलो चांदी और सोने के जेवर बरामद किए।

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवर समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर शहीद पथ अंडरपास के पास विनीतखण्ड सब्जी मंडी के नजदीक दबिश देकर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शहर के गोमतीनगर, विभूतिखंड समेत कई इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ रात के समय पॉश कॉलोनियों में घूमते थे और जिन घरों में ताला लगा मिलता, वहां गेट फांदकर घुस जाते थे। इसके बाद जेवर और कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 31 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, जिसमें चेन, अंगूठी, झुमके, कंगन, लॉकेट, चांदी के बर्तन, पायल और सिक्के शामिल हैं, बरामद किए हैं। साथ ही 2900 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कश्यप उर्फ राहुल कश्यप (19) निवासी बाराबंकी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पहले से चिनहट, गाजीपुर और इंदिरानगर थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस के अनुसार इस गिरफ्तारी से गोमतीनगर और विभूतिखंड क्षेत्र में दर्ज कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


 

टैग्स :  लखनऊ, चोरी, गोमतीनगर थाना

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश बना यूपी, जेवर एयरपोर्ट से आएगी एक लाख करोड़ की आय - सीएम योगी
लाखों बेटियों को सरकारी नौकरी, करोड़ो महिलाएं बनीं आजीविका दीदी सीएम योगी ने गिनाई 9 साल की उपलब्धि
हर घर नल से जल को नई रफ्तार, यूपी-केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता
न भय, न दंगे… 9 साल में बदली यूपी की तस्वीर: सीएम योगी
सीएम योगी ने ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का किया विमोचन
ईद पर काली पट्टी बांधने की अपील पर विवाद, आजम खान के बयान पर मौलाना रजवी की तीखी प्रतिक्रिया
एआई चश्मा पहनते ही बदली दुनिया, बोले छात्र - अब साफ दिख रहा है सब
यूपी में जल संकट से निपटने की बड़ी तैयारी, अब अपशिष्ट नहीं बल्कि संसाधन बनेगा पानी
चेहरा पहचान प्रणाली से आंगनबाड़ी में बदली तस्वीर, 81 लाख तक पहुंचा पुष्टाहार