लखनऊ में पति बना जल्लाद, गर्भवती पत्नी की हत्या, मां पर भी हमला

लखनऊ के गुडंबा में बुधवार शाम एक खौफनाक घटना ने इलाके को दहला दिया, जब पति ने गर्भवती पत्नी पर ताबड़तोड़ बांके से हमला कर उसकी जान ले ली और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
News Desk 17 Sep 2025, 11:22 PM 1 min read
लखनऊ में पति बना जल्लाद, गर्भवती पत्नी की हत्या, मां पर भी हमला


>राजधानी के गुडंबा क्षेत्र में बुधवार की शाम खौफनाक घटना ने सभी को दहला दिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी और मां पर बांके से हमला कर दिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर खंभे से बांधा और पुलिस के हवाले कर दिया।


>गुडंबा के दसौली गांव में रहने वाला अंकुर, मूल रूप से बाराबंकी जिले के बिलहरा चिरैया गांव का निवासी है। वह पिछले दो महीने से अपनी पत्नी नीलम (26) और मां फूलमती के साथ किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर घर में भंडारा चल रहा था, तभी अचानक कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया।


>गुस्से में अंकुर ने पास रखा बांका उठाया और पत्नी नीलम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बचाने के लिए दौड़ी उसकी मां फूलमती पर भी उसने वार कर दिया। दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और आरोपी को खंभे से बांध दिया।


>दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद कमरे में खून फैला हुआ था और आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।


>इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अंकुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया कि कहासुनी के बाद आरोपी ने आपा खो दिया और वारदात को अंजाम दे डाला।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?