>लखनऊ के इंदिरानगर थाना और क्राइम टीम पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में बंद घरों की रैकी कर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी का सामान और नकदी बरामद की गई है।
>डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के अनुसार 13 अक्टूबर 2025 को एक विदेशी नागरिक ने बंद घर का ताला तोड़कर की गई चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में मिले सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की। 4 दिसंबर को कार्रवाई करते हुए विकास निगम, रज्जो, मोहित अवस्थी और संजय कश्यप को लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।
>गिरफ्तार आरोपियों से 01 कैमरा, 01 लैपटॉप, 01 मोबाइल, पीलीधातु, विदेशी मुद्रा, परफ्यूम, कपड़े, बेल्ट, जूते, घड़ी, और 4250 रुपये नकद सहित विभिन्न चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं और उनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें