हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा “आखिर कब बुझाई जाएगी लोगों की प्यास?”

Lucknow News: लखनऊ के 88 गांव पानी की समस्या से जूझ रहे है ज़मीन के नीचे का पानी गायब हो गया है हाईकोर्ट ने खुद दखल देकर सरकार से पूछा है “आखिर कब बुझाई जाएगी लोगों की प्यास?”
News Desk 18 Oct 2025, 11:09 PM 1 min read
हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा “आखिर कब बुझाई जाएगी लोगों की प्यास?”


>उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के 88 गांवों में भूगर्भीय जल स्तर इतना नीचे चला गया है कि अब पीने के पानी की आपूर्ति संकट में है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने इस गंभीर समस्या पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार के तीन प्रमुख विभागों जल निगम, सिंचाई विभाग और केंद्रीय जल आयोग को मिलकर ठोस समाधान तैयार करने का आदेश दिया है।


>यह मामला उत्कर्ष सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2016 में दायर जनहित याचिका से जुड़ा है, जिसमें राजधानी के ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या को उठाया गया था।


>सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जल निगम के प्रबंध निदेशक रमाकांत पांडेय ने कोर्ट को बताया कि लखनऊ जिले के 88 गांवों में पीने योग्य पानी के लिए पर्याप्त भूगर्भ जल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में जल स्तर इतना नीचे चला गया है कि हैंडपंप और बोरवेल भी सूखने लगे हैं।


>न्यायमूर्ति राजन राय और राजीव भारती की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि पानी की कमी केवल तकनीकी नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय चुनौती भी है। अदालत ने तीनों विभागों को निर्देश दिया कि वे एक संयुक्त योजना बनाकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 5 जनवरी 2026 तय की है।


>याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मोतीलाल यादव ने अदालत को बताया कि लखनऊ के कई गांवों में नल योजना और पाइपलाइन से भी पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही। गर्मी के मौसम में लोगों को दूर-दराज़ इलाकों से पानी लाना पड़ता है। इस पर अदालत ने कहा कि यह स्थिति नागरिकों के मूल अधिकार “स्वच्छ पेयजल के अधिकार” का उल्लंघन है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?