>राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी मंगला प्रसाद मिश्र के बेटे सुधाकांत मिश्र ने आत्महत्या कर ली। सूत्रों के मुताबिक वे पिछले कई वर्षों से मानसिक अवसाद यानी डिप्रेशन से जूझ रहे थे।
>सुधाकांत मिश्र सूडा (SUDA) विभाग में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने इंदिरा नगर के सेक्टर-बी स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
>घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
>
>खबर अपडेट हो रही है
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें