>लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। घटना सेक्टर N स्थित एक पार्क के पास की बताई जा रही है।
>वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बेल्ट और अन्य तरीकों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। हालाँकि एनडीवी टुडे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, वीडियो में युवक के साथ की जा रही मारपीट और हमला साफ तौर पर दिखाई देता है।
>स्थानीय लोगों के अनुसार घटना अचानक हुई और हमलावर युवक के पीछे पड़ गए। लोगों ने इसे दबंगई की घटना बताते हुए इसकी निंदा की और कार्रवाई की मांग की। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। एसएचओ थाना विकास नगर के अनुसार कि वीडियो की सत्यता और घटनास्थल की पुष्टि की जा रही है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें