>। चिनहट मल्हौर स्थित नर्वदेश्वर मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में शनिवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मेधावी छात्र टैबलेट वितरण अभियान” के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।
>कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद अरुण राय ने छात्रों को टैबलेट सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा आधुनिक युग की आवश्यकता है, और टैबलेट जैसे उपकरण छात्रों को वैश्विक ज्ञान तक पहुँचाने का सशक्त साधन हैं। राय ने जोर देकर कहा कि इससे युवाओं की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और रोजगार की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
>कॉलेज के संस्थापक नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों को मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य साधने की प्रेरणा दी। वहीं प्रबंधक दुर्गेश मणि त्रिपाठी ने संस्थान की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों तथा सरकार का आभार जताया।
>इस अवसर पर जोगेंद्र सिंह खालसा, चिनहट मंडल अध्यक्ष कमल पाण्डेय, ए.एन. ओझा, अनिल सोनी, नवीन राय समेत कॉलेज का पूरा स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें