संभल की रिपोर्ट पर महंत राजू दास का तीखा वार: हिंदू ही घट रहे, बंट रहे और कट रहे हैं

संभल डेमोग्राफी रिपोर्ट पर महंत राजू दास ने दिया बड़ा बयान – “हिंदू ही घट रहे, बंट रहे और कट रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा आज़ादी के समय 45% रही हिंदू आबादी अब घटकर सिर्फ 15-20% पर आ गई।


>उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जनसांख्यिकी बदलाव पर आई समिति की रिपोर्ट ने सियासी और धार्मिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आज़ादी के समय यहां 45% हिंदू आबादी थी, जो अब घटकर केवल 15-20% रह गई है। इस रिपोर्ट पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “हिंदू ही घट रहे हैं, हिंदू ही बंट रहे हैं और हिंदू ही कट रहे हैं।”


>महंत राजू दास ने कहा कि बहुसंख्यक हिंदू समाज होने के बावजूद भारत में सबसे ज्यादा प्रताड़ना हिंदुओं को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा –
“पूरी दुनिया में 57 मुस्लिम देश हैं, जहां हिंदू, जैन, सिख, पारसी और यहूदी जैसी कई जातियां और धर्म लगभग समाप्त हो गए। यही हाल भारत में भी देखने को मिल रहा है। जहां इनकी संख्या अधिक हो रही है, वहां हिंदुओं पर लगातार दबाव और हमले बढ़ते जा रहे हैं।”


>महंत ने सवाल उठाया कि आखिरकार हिंदू मंदिरों और पवित्र स्थलों पर मस्जिद बनाने की ज़िद क्यों की जाती है? क्या इसके लिए देश में और खाली जगह नहीं है? उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ धार्मिक असंतुलन पैदा करती हैं, बल्कि आपसी सौहार्द को भी कमजोर करती हैं। महंत राजू दास ने मुस्लिम समाज और उनके नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी हिंदुओं को अपनाने या उनके विकास में सहयोग देने का प्रयास नहीं किया। उनका कहना था कि योजनाबद्ध तरीके से दंगे कराए जाते हैं और हिंदू धर्मगुरुओं को निशाना बनाया जाता है।


>सूत्रों के अनुसार, नवंबर 2024 में हुए दंगों के बाद गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी है। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि दंगे, तुष्टिकरण की राजनीति और सुनियोजित रणनीतियों ने संभल की जनसांख्यिकी (Demography) को बदल डाला है। महंत राजू दास ने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई हो और हिंदुओं की सुरक्षा व अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हिंदुओं के साथ अन्याय यूं ही चलता रहा तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।


 

टैग्स :  

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

संभल में जामा मस्जिद के पास अवैध कब्जे की हुई 22 दुकानों को नोटिस
संभल के इस क्षेत्र में नहीं चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने प्रशासनिक कार्रवाई पर लगाई रोक
संभल में मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट ने मस्जिद कमेटी याचिका की खारिज
संभल में बुलडोजर एक्शन: तालाब पर बनी अवैध मस्जिद ध्वस्त, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बुलडोजर की गड़गड़ाहट से हिला सियासी बाग - संभल में सपा विधायक का अवैध कब्जा ढहा
संभल में हिंदुओं का पलायन, बेटियों की अस्मिता पर हमले और दंगों की काली कहानी
संभल रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा 450 पन्नों ने दी डेमोग्राफी बदलाव की गवाही
संभल से गरजे योगी: दंगाइयों को नहीं मिलेगी माफी, अब महाकाल का न्याय करेगा हिसाब