>संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में न्यूरोसर्जरी विभाग की टीम ने एक 23 वर्षीय युवक के मस्तिष्क में विकसित विशाल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर एक जटिल शल्यक्रिया को अंजाम दिया है। यह ट्यूमर खोपड़ी को भेदते हुए बाहर निकल आया था, जिससे रोगी को गंभीर शारीरिक और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
>बिहार के सारण जिले के निवासी नितेश कुमार इस दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। ट्यूमर के कारण उनके ललाट पर बड़ी गांठ और आंखों में असामान्य उभार दिखाई दे रहा था। इलाज के लिए वे SGPGIMS पहुँचे, जहां ऑपरेशन से पहले न्यूरोइंटरवेंशनिस्ट डॉ. विवेक और डॉ. सूर्यकांत ने ट्यूमर की रक्त आपूर्ति को कम किया। इसके बाद न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रो. अरुण कुमार श्रीवास्तव और प्रो. कुंतल कांति दास के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने सर्जरी की।
>करीब सवा किलोग्राम वजनी इस विशाल ट्यूमर को अत्यंत सूक्ष्म और चुनौतीपूर्ण तकनीक से निकाला गया। सर्जरी में हेड एंड नेक सर्जन, प्लास्टिक सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग की टीम भी शामिल रही।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें