यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम योगी से मिलीं स्मृति ईरानी

अमेठी, महिला सशक्तिकरण और विकास कार्यों पर हुई चर्चा, कैबिनेट विस्तार के तुरंत बाद सामने आई तस्वीर से सियासी हलकों में हलचल।
Bureau 11 May 2026, 10:58 AM 1 min read
यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद सीएम योगी से मिलीं स्मृति ईरानी

 

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Smriti Irani की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

 

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश को “उत्तम प्रदेश” बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान अमेठी में उनके कार्यकाल, प्रदेश में हुए विकास एवं आधारभूत संरचना कार्यों, महिला सशक्तिकरण तथा नारीशक्ति से जुड़ी उद्यमिता के विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

 

स्मृति ईरानी की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का कैबिनेट विस्तार पूरा हुआ है और नए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसी कारण इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

 

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी राजनीतिक पहचान हासिल की थी। केंद्र सरकार में उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली। हालांकि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

 

इधर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा संगठन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। भूपेंद्र चौधरी और मनोज कुमार पांडेय को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वहीं अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर को राज्य मंत्री से पदोन्नत कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।

 

इसके अलावा खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान और हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा भी जताया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?